सांसद नुसरत जहां ने क्षेत्र में रेल पथ बढ़ाने पर बात की

 


अभिनय की दुनिया से राजनीति में आयीं सांसद नुसरत जहां अपने लोकसभा क्षेत्र में रेल लाइन के विस्तार की मांग की। उन्होंने पूर्व रेलवे के अंतर्गत हासनाबाद से शमशेर नगर, हिंगलगंज तक उनके जिले बशीरहाट में रेलवे लाइन के विस्तार की मांग रखी। सांसद ने कहा कि उस क्षेत्र में पर्यटन के क्षेत्र में अधिक से अधिक विकास और दूरदराज के क्षेत्र में रहने वाले हजारों लोगों की आजीविका के लिए यह जरूरी है।


जिला शहर के साथ कोलकाता का संपर्क जरूरी


नुसरत ने कहा, जिला शहर के साथ कोलकाता का रेलवे के माध्यम से संपर्क बहुत महत्वपूर्ण है। यह इलाका सड़क परिवहन पर निर्भर है जो पर्याप्त भी नहीं है। इसके कारण उस क्षेत्र के लोगों को बहुत नुकसान हो रहा है। विशेष रूप से छात्रों, छोटे व्यापारियों, लड़कियों और लड़कों को जो अपना रोजगार खो रहे हैं। कुछ साल पहले रेलवे के अधिकारियों द्वारा एक सर्वेक्षण किया गया था लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।


प्रस्ताव पर विचार करने का अनुरोध


सांसद ने संबंधित मंत्री से अनुरोध किया कि वे इस प्रस्ताव पर विचार करें और इसे तेजी से लागू कराने का प्रयास करें। वहीं,  सांसद शांता छेत्री ने बांधों और नदियों के निर्माण पर एक विशेष उल्लेख किया। भारत के 30 राज्यों में इस वर्ष मानसून बाढ़ की तरह था। हिमालय की नदियां उत्तर बिहार से नेपाल तक रेत लाती थीं जो मैदानी इलाकों में जमा होती थी। यह उसे सबसे उपजाऊ बनाती थी। अब इस तलछट को जमा करने में वह असमर्थ है जिससे बाढ़ और अपरिहार्य होती है। यह कोई दुर्घटना नहीं है। दिसंबर 2018 तक भारत में 5701 बांध हैं, जिनमें से 5264 पूरे हुए और 437 निर्माणाधीन हैं। उन्होंने नदियों की ड्रेजिंग पर अधिक जोर देने का सुझाव दिया